देश की खबरें | गुजरात में महिला ने अपने दो बच्चों को आग के हवाले कर दिया, खुद भी आत्मदाह कर लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के राजकोट शहर में शनिवार को 28 साल की एक महिला ने घरेलू कलह के चलते अपने दो बच्चों को कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया और उसके बाद खुद भी आत्मदाह कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

राजकोट, नौ अक्टूबर गुजरात के राजकोट शहर में शनिवार को 28 साल की एक महिला ने घरेलू कलह के चलते अपने दो बच्चों को कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया और उसके बाद खुद भी आत्मदाह कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कुवादवा पुलिस थाने के निरीक्षक एन एन चूड़ासामा ने बताया कि यह घटना शहर के नकरावाडी इलाके में आज सुबह हुयी। उन्होंने बताया कि महिला दयाबेन देदानिया ने खुद पर और अपने दोनों बेटों पर केरोसीन तेल छिड़क कर आग लगा दी।

उन्होंने बताया कि दयाबेन, उसके दोनों बेटों मोहित (7) तथा धवल (4) की झुलस कर मौत हो गयी ।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘महिला दो कमरे के मकान में अपने दो बच्चों, पति, सास और देवर के साथ रहती थी। महिला का उसकी सास के साथ अक्सर झगड़ा हुआ करता था। ऐसा लगता है कि इसी कारण महिला ने यह कठोर कदम उठाया होगा।’’

उन्होंने बताया कि घटना के वक्त घर के दोनों पुरूष सदस्य काम पर गये थे और महिला (मृतका) की सास महिला वाशरूम में थी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\