देश की खबरें | फर्रुखाबाद में व्यापारी ने बेटे की हत्या कर की आत्महत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज थाना इलाके में कथित तौर पर एक व्यापारी ने पत्नी, बेटी और पांच वर्षीय बेटे पर धारदार हथियार से हमला किया, जिसमें उसके बेटे की मौत हो गई और पत्नी तथा बेटी घायल हो गईं। हमले के बाद व्यापारी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
फर्रुखाबाद (उप्र), दो जुलाई उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज थाना इलाके में कथित तौर पर एक व्यापारी ने पत्नी, बेटी और पांच वर्षीय बेटे पर धारदार हथियार से हमला किया, जिसमें उसके बेटे की मौत हो गई और पत्नी तथा बेटी घायल हो गईं। हमले के बाद व्यापारी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पत्रकारों को बताया कि जहानगंज थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी व्यापारी दिनेश यादव ने तड़के करीब तीन बजे सोते समय अपनी पत्नी, बेटे और बेटी पर धारदार हथियार से हमला किया जिसमें पांच वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि चीख-पुकार सुनकर दिनेश की बहन ने दरवाजा खुलवाया, दरवाजा खोलते ही दिनेश घर से भाग गया और उसने गांव के बाहरी इलाके में लगे जामुन के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार इस हमले में दिनेश की पत्नी मीना (30) गंभीर रूप से घायल हो गयी है जबकि उसकी बेटी (11) आंशिक रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल मीना देवी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि कानपुर के एक व्यापारी ने कथित तौर पर दिनेश के करीब 40 लाख रुपये हड़प लिए थे जिसके कारण वह तनाव में रहता था।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2023 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

