जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे गिरकर 86.59 पर आया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को स्थिर रखने के बाद बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे गिरकर 86.59 पर आ गया।
मुंबई, 30 जनवरी अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को स्थिर रखने के बाद बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे गिरकर 86.59 पर आ गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की लगातार निकासी और अमेरिकी मुद्रा की व्यापक मजबूती के कारण रुपये पर दबाव जारी है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.58 पर खुला और फिर कमजोर रुख के साथ 86.59 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे बढ़कर 86.55 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 107.84 पर था।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.52 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,586.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2025 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

