देश की खबरें | दिल्ली में शुक्रवार को आंधी, बारिश का अनुमान; ‘येलो’, ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ‘येलो’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।
नयी दिल्ली, 28 मई राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ‘येलो’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 1.8 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.1 डिग्री अधिक है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 70 प्रतिशत थी।
आईएमडी ने सामान्य रूप से बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने तथा 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। बृहस्पतिवार को गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ हवा की गति अस्थायी रूप से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, ‘ऑरेंज’ अलर्ट का मतलब है कि निवासियों को सतर्क रहना चाहिए और संभावित रूप से खराब मौसम के लिए तैयार रहना चाहिए।
इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर की वायु गुणवत्ता “मध्यम” श्रेणी में दर्ज की गई। शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 151 था।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को “अच्छा”, 51 से 100 के बीच “संतोषजनक”, 101 से 200 को “मध्यम”, 201 से 300 को “खराब”, 301 से 400 को “बहुत खराब” और 401 से 500 को “गंभीर” माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2025 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

