एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली प्रदेश भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं से 2025 के विधानसभा चुनावों के लिए कमर कसने को कहा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने रविवार को अपने कार्यकर्ताओं को हालिया चुनावों में राष्ट्रीय राजधानी की सभी सातों लोकसभा सीट पर पार्टी की जीत के लिए बधाई दी और उनसे 2025 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रयास तेज करने को कहा।

देश की खबरें | दिल्ली प्रदेश भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं से 2025 के विधानसभा चुनावों के लिए कमर कसने को कहा गया

नयी दिल्ली, सात जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने रविवार को अपने कार्यकर्ताओं को हालिया चुनावों में राष्ट्रीय राजधानी की सभी सातों लोकसभा सीट पर पार्टी की जीत के लिए बधाई दी और उनसे 2025 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रयास तेज करने को कहा।

जेएलएन स्टेडियम में प्रदेश भाजपा की विस्तारित कार्यकारिणी समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं के काम की सराहना की गई। इसकी अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने की और इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया।

इस अवसर पर दिल्ली से भाजपा के सांसद, प्रदेश इकाई के पदाधिकारी, वार्ड से जिला स्तर तक के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक के दौरान विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किया गया। नेताओं और कार्यकर्ताओं से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को सूचित करने और आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली सरकार की "विफलताओं" को उजागर करने के लिए कहा गया।

दिल्ली की सातों लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत के बारे में गोयल ने कहा, "यह जीत साधारण नहीं है और इसमें दिल्ली का योगदान अमूल्य है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जीत पूरी तरह से विकास कार्यों की जीत है, क्योंकि उन्होंने देश के हित में लगातार देश की सेवा की है।"

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह समझ में नहीं आ रहा है कि देश की जनता ने तीसरी बार भी पार्टी को 100 से कम सीट दी हैं। गोयल ने कहा कि 13 राज्यों में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई।

गोयल ने कहा, "चाहे दक्षिणी राज्य हों या विभिन्न उत्तरी राज्य, उनकी सफलता के ग्राफ में कमी बहुत कुछ कहती है। दक्षिण भारत में, यदि कोई पार्टी सबसे बड़ा दल बनकर उभरी है, तो वह भाजपा है। कांग्रेस एक परजीवी पार्टी बन गई है, जो (सहयोगी दलों के) समर्थन के बिना किसी भी राज्य में चुनाव नहीं जीत सकती।"

उन्होंने कहा कि दिल्ली में भले ही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन 54 प्रतिशत वोट भाजपा को मिले, जिससे साबित होता है कि दिल्लीवासी प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़े हैं।

उन्होंने कहा, "इस तीसरे कार्यकाल में हम तीन गुना अधिक ऊर्जा के साथ काम करेंगे।"

स्टेडियम परिसर में भाजपा सरकार की पिछले 10 वर्षों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए एक प्रदर्शनी भी लगाई गई।

सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने सातों सीट भाजपा को देकर अपना आशीर्वाद दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2024 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).