देश की खबरें | दिल्ली में बी.कॉम के छात्र ने कॉलेज में नौवीं मंजिल से कूदकर जान दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के रोहिणी में 18 वर्षीय एक छात्र ने एक कॉलेज की नौवीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 21 जनवरी दिल्ली के रोहिणी में 18 वर्षीय एक छात्र ने एक कॉलेज की नौवीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, छात्र की पहचान महाराजा अग्रसेन कॉलेज में बी.कॉम प्रथम वर्ष में पढ़ने वाले पार्थ रावत के रूप में हुई है।
घटना सोमवार को हुई जब रावत ने कथित तौर पर इमारत की नौवीं मंजिल से छलांग लगा दी। बयान में कहा गया है कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बयान के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आत्महत्या के मकसद से छलांग लगाई गई, लेकिन सही-सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस अधिकारी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और घटना के समय मौजूद छात्रों और कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे हैं।
इसमें कहा गया है कि मामले में आगे जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2025 05:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

