देश की खबरें | महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बाघ ने एक ही स्थान और समय पर तीन महिलाओं को मार डाला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में शनिवार सुबह एक बाघ ने एक ही स्थान पर और एक ही समय पर तीन महिलाओं को मार डाला। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।
चंद्रपुर, 10 मई महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में शनिवार सुबह एक बाघ ने एक ही स्थान पर और एक ही समय पर तीन महिलाओं को मार डाला। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह अत्यंत असामान्य हमला सिंदेवाही रेंज के वन क्षेत्र के कम्पार्टमेंट संख्या 1355 में हुआ।
उन्होंने बताया कि मेंधा माल गांव की निवासी महिलाएं अपराह्न करीब 11:30 बजे तेंदु के पत्ते इकट्ठा करने गई थीं तभी बाघ ने उन्हें निशाना बनाया, जिससे घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई।
पीड़ितों की पहचान कांताबाई चौधरी (60), उनकी बहू शुभांगी चौधरी (38) और सारिका शेंडे (48) के रूप में की गई है।
चंद्रपुर वन मंडल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिंदेवाही के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।
इस बीच अधिकारी ने बताया कि पहले हमले के स्थान से करीब पांच किलोमीटर दूर एक बाघ ने 50 वर्षीय महिला वंदना गजभिये को घायल कर दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2025 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

