देश की खबरें | चंदौली में जिला पंचायत पूर्व सदस्य के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चंदौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह जिला पंचायत के एक पूर्व सदस्य के बेटे ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
चंदौली (उप्र), 21 जुलाई चंदौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह जिला पंचायत के एक पूर्व सदस्य के बेटे ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार पचखरी गांव में सोमवार सुबह जिला पंचायत के पूर्व सदस्य रमेश यादव के 25 वर्षीय बेटे संदीप यादव ने अपने पिता की लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली।
उसने बताया कि परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना का कारण परिवारिक विवाद बताया जा रहा है।
थाना प्रभारी अतुल प्रजापति ने बताया कि घटनास्थल से एक राइफल बरामद की गई है, जिसका लाइसेंस मृतक के पिता रमेश यादव के नाम से है।
पुलिस ने राइफल को अपने कब्जे में ले लिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि संदीप यादव शादीशुदा था और उसका चार साल का एक बेटा भी है। संदीप खेती बाड़ी करता था।
उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में घटना का कारण परिवारिक कलह ही सामने आया है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2025 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

