Rajasthan: राजस्थान के बूंदी में युवक ने किशोरी को बंधक बना किया दुष्कर्म
राजस्थान के बूंदी जिले में 23 वर्षीय एक खेतिहर मजूदर द्वारा किशोरी का अपहरण कर चार दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
कोटा, 25 सितंबर : राजस्थान (Rajasthan) के बूंदी जिले में 23 वर्षीय एक खेतिहर मजूदर द्वारा किशोरी का अपहरण कर चार दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बूंदी जिले के देई कस्बे के एक घर में किशोरी को चार दिन तक बंधक बनाकर रखा और घर की चौकीदारी उसका साथी करता था.
उन्होंने बताया कि लड़की के परिजनों ने पीड़िता को बुधवार को बचाया और पुलिस में बयान दर्ज कराने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. यह भी पढ़ें : Jharkhand: पाकुड़ में जादू टोना के आरोप में ग्रामीणों ने दो महिलाओं को घंटो बंधक बनाए रखा
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. दोनों आरोपियों की पहचान सुरली गांव निवासी बबलू मीणा (23) और देई कस्बा निवासी राजू उर्फ राजेंद्र मीणा (35) के तौर पर की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2021 09:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

