एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिमाचल के बिलासपुर में ट्रॉली पलट कर झील में गिरी, एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां एक ट्रॉली के पलटकर झील में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | हिमाचल के बिलासपुर में ट्रॉली पलट कर झील में गिरी, एक व्यक्ति की मौत

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), सात मार्च यहां एक ट्रॉली के पलटकर झील में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि ट्रॉली में मैक्स कंपनी की पोकलेन मशीन (खुदाई के काम में इस्तेमाल होने वाली मशीन) थी जो भानुपल्ली-बेरी रेलवे के निर्माण में लगी हुई थी।

चालक के वाहन पर से नियंत्रण खो देने के कारण वाहन सड़क से नीचे गोबिंद सागर झील में जा गिरा। इस दुर्घटना में ट्राली चालक देवी राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सहायक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।

मृतक के परिजनों ने पुलिस थाना स्वारघाट में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि यह दुर्घटना मैक्स कंपनी की लापरवाही के कारण हुई है तथा उन्होंने प्रभावित परिवार से कोई संपर्क नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि अगर परिवार को उचित मुआवजा नहीं मिला तो वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2025 09:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).