देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में पिछले छह दिनों में कोविड-19 का एक भी नया मामला नहीं आया सामने
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में पिछले छह दिनों में कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।
ईटानगर, 25 फरवरी अरुणाचल प्रदेश में पिछले छह दिनों में कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।
राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या 16,836 बनी हुई है, जिनमें से 16,776 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
राज्य में फिलहाल चार लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है जबकि अब तक 56 लोगों की मौत इस खतरनाक वायरस की वजह से हो चुकी है।
राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 99.64 प्रतिशत है।
जम्पा ने बताया कि राज्य में अभी तक 4.04 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।
राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी (एसआईओ) दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अभी तक 27,760 स्वास्थ्य कर्मी और अग्रिम मोर्चे पर तैनात लोगों को कोविड-19 के टीके लगाए गए हैं।
निहारिका शोभना
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2021 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

