एजेंसी न्यूज

Andhra Pradesh Shocker: आंध्र प्रदेश में मामा ने किया चार साल की भांजी से दुष्कर्म, हत्या

आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के एक गांव में चार साल की बच्ची के साथ उसके दूर के रिश्तेदार ने कथित तौर पर बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Andhra Pradesh Shocker: आंध्र प्रदेश में मामा ने किया चार साल की भांजी से दुष्कर्म, हत्या
Representational Image (File Photo)

तिरुपति (आंध्र प्रदेश), 2 नवंबर : आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के एक गांव में चार साल की बच्ची के साथ उसके दूर के रिश्तेदार ने कथित तौर पर बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. तिरुपति जिले के पुलिस अधीक्षक एल सुब्बारायडू के अनुसार, बच्ची का मामा नागराजू (24) शुक्रवार शाम को उसे कुछ खिलाने का लालच देकर एएम पुरम गांव में एक सुनसान जगह पर ले गया और उसने वहां बच्ची के साथ बलात्कार किया.

उन्होंने बताया, ‘‘नागराजू बच्ची के घर के पास ही रहता है और रोज उसके साथ खेलता था. कल (शुक्रवार) शाम को वह उसे एक दुकान पर ले गया और वहां से खाने-पीने का कुछ सामान खरीदा. इसके बाद वह बच्ची को उसके घर से दूर एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी. सुब्बारायडू ने बताया कि बच्ची को काफी देर से गायब देख कर उसके माता-पिता ने तलाश की तो उन्हें पता चला कि बच्ची को आखिरी बार नागराजू के साथ देखा गया है. फिर उन्होंने पुलिस थाने में बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि पुलिस ने तुरंत गुमशुदगी का मामला दर्ज कर नागराजू को हिरासत में ले लिया. यह भी पढ़ें : MP Road Accident: मध्यप्रदेश के हरदा में ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में 4 लोगों की मौत

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया. रात करीब नौ बजे एक सरकारी स्कूल के पास से बच्ची का शव बरामद किया गया. अधिकारी ने बताया कि नागराजू के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को शनिवार को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा. तिरुपति के एसपी ने बताया कि वे त्वरित अदालत में इस मामले की सुनवाई कराने का अनुरोध करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2024 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).