एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आगरा में कार्यक्रम प्रबंधक ने डांसर को अपने घर पर तीन दिन तक बंधक बना उसके साथ दुष्कर्म किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा में एक व्यक्ति ने 26 वर्षीय एक डांसर को कथित तौर पर अपने फ्लैट पर तीन दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | आगरा में कार्यक्रम प्रबंधक ने डांसर को अपने घर पर तीन दिन तक बंधक बना उसके साथ दुष्कर्म किया

आगरा, 13 अक्टूबर आगरा में एक व्यक्ति ने 26 वर्षीय एक डांसर को कथित तौर पर अपने फ्लैट पर तीन दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान विनय गुप्ता के रूप में हुई है जो पेशे से कार्यक्रम प्रबंधक है।

पुलिस के अनुसार गुप्ता ने एक आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की मूल निवासी पीड़िता से आगरा में एक कार्यक्रम के लिए संपर्क किया था जो डांसर के तौर पर काम करती है।

आठ अक्टूबर को गुप्ता शिकायतकर्ता को अपने घर ले गया, जहां उसकी पत्नी ने उसे नशीली पदार्थ मिली चाय पिलाई, जिसके बाद महिला बेहोश हो गई।

महिला ने पुलिस को बताया, ‘‘जब वह होश में आई तो उसने खुद को एक कमरे में बंधा हुआ पाया।’’

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गुप्ता ने उसे तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़िता से ज्यादा पैसे कमाने के लिए देह व्यापार करने को कहा।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि गुप्ता ने अन्य महिलाओं को भी देह व्यापार के लिए मजबूर किया है।

आगरा के सहायक पुलिस आयुक्त (ताज सुरक्षा और यातायात) सैयद अरीब अहमद ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘पीड़िता किसी तरह गुप्ता के घर से भागने में कामयाब हुई और ताजगंज पुलिस थाने पहुंची, जहां उसने शुक्रवार को एक शिकायत दर्ज कराई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2024 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).