देश की खबरें | पति से विवाद में महिला ने तीन माह की बेटी को फेंका, मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के धौलपुर जिले में पति से मामूली बात को लेकर हुये विवाद के बाद एक महिला ने अपनी तीन माह की बेटी को गोद से फेंक दिया, जिससे इस घटना में बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने महिला को बच्ची की हत्या के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
धौलपुर, 20 जून राजस्थान के धौलपुर जिले में पति से मामूली बात को लेकर हुये विवाद के बाद एक महिला ने अपनी तीन माह की बेटी को गोद से फेंक दिया, जिससे इस घटना में बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने महिला को बच्ची की हत्या के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी चंचला आभूषण की अपनी मांग को लेकर पति से नाराज चल रही थी, और पिछले कुछ दिनों से उससे बात नहीं कर रही थी। उन्होंने बताया कि जब उनके पति कृष्ण कुमार ने उसे समझाने की कोशिश की तो उसने अपनी बेटी को गोद से फेंक दिया।
पुलिस ने बताया कि बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मनिया के थानाधिकारी सुमन कुमार ने बताया, 'महिला के पति द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर, आरोपी महिला को आज गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।'
उन्होंने बताया कि घटना 16 जून को जिले के भूरा सुंदरा गांव में हुई थी और महिला के पति ने 17 जून को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पृथ्वी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2022 08:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

