एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुरुग्राम में मोबाइल फोन गुम होने को लेकर हुए विवाद में व्यक्ति ने दोस्त को मार डाला, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम पुलिस ने मोबाइल फोन के गुम होने को लेकर हुए विवाद में अपने दोस्त को इमारत की पांचवीं मंजिल से कथित रूप से धक्का देकर मारने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार का यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गुरुग्राम में मोबाइल फोन गुम होने को लेकर हुए विवाद में व्यक्ति ने दोस्त को मार डाला, गिरफ्तार

गुरुग्राम (हरियाणा), पांच जुलाई गुरुग्राम पुलिस ने मोबाइल फोन के गुम होने को लेकर हुए विवाद में अपने दोस्त को इमारत की पांचवीं मंजिल से कथित रूप से धक्का देकर मारने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार का यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कन्हैया उर्फ ​​प्रशांत (20) के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का निवासी है।

पुलिस का कहना है कि मृत व्यक्ति के चचेरे भाई ने घटना के बारे में शिकायत की थी।

चचेरे भाई ने पुलिस को बताया कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला आकाश पाठक करीब 15 दिन पहले काम के लिए दिल्ली आया था और वह बस कुशला गांव में किराये के एक कमरे में अपने दोस्तों के साथ रह रहा था।

पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता को पाठक की मौत की सूचना मिली तथा वह उसके परिवार के साथ मौके पर पहुंचा। घटना स्थल पर पहुंचने पर शिकायकर्ता को बताया गया कि पाठक की छत से गिरकर मौत हो गई है।

पुलिस के मुताबिक हालांकि, बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि पाठक और कन्हैया के बीच मोबाइल फोन गुम होने को लेकर बहस हुई थी। इस झगड़े के दौरान कन्हैया ने कथित तौर पर आकाश को पांचवीं मंजिल से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

शिकायत के बाद आईएमटी मानेसर थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘आरोपी ने बाद में कबूल किया कि उसने मोबाइल फोन खोने को लेकर हुए विवाद के बाद आकाश को घर की पांचवीं मंजिल से धक्का दिया था। मामले की जांच जारी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 10:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).