विदेश की खबरें | इमरान ने शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ मार्च शुरू करने की धमकी दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने समर्थकों को "सच्ची आजादी" के लिए मार्च की तैयारी करने का निर्देश देते हुए शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली नयी सरकार के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी इस्लामाबाद की ओर जल्द ही एक विरोध मार्च शुरू करने की शनिवार को धमकी दी।
इस्लामाबाद, 23 अप्रैल पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने समर्थकों को "सच्ची आजादी" के लिए मार्च की तैयारी करने का निर्देश देते हुए शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली नयी सरकार के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी इस्लामाबाद की ओर जल्द ही एक विरोध मार्च शुरू करने की शनिवार को धमकी दी।
खान को इस महीने की शुरुआत में अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से सत्ता से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि स्वतंत्र विदेश नीति का पालन करने की वजह से उनकी सरकार को गिराने के लिए अमेरिका द्वारा साजिश रची गई थी। अमेरिका कई बार उनके इस दावे को खारिज कर चुका है।
सत्ता खोने के बाद से खान ने पेशावर, कराची और लाहौर में तीन बड़ी रैलियों को संबोधित किया है तथा नयी सरकार के खिलाफ एक लंबा मार्च निकालने और उसे मध्यावधि चुनावों की घोषणा करने के लिए मजबूर करने की योजना बना रहे हैं।
पद से हटाए जाने के बाद से अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में खान ने कहा कि वह मार्च की तारीख की घोषणा बाद में करेंगे, लेकिन उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को "सच्ची आजादी" की तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि लोगों का एक विशाल सैलाब संघीय राजधानी की ओर जाएगा।
खान ने अपने बनिगला आवास पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे साथ किए गए मजाक और जिस तरह के लोगों को हम पर (शासकों के रूप में) थोपा गया है, लोग उसे समझ गए हैं।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि अभूतपूर्व संख्या में "अपराधी" और जो जमानत पर बाहर थे, वे नए मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2022 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

