विदेश की खबरें | सीनेट चुनाव में शेख की हार के बाद विश्वास मत हासिल करेंगे इमरान खान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को सीनेट चुनाव में अपने वित्त मंत्री की हार के बाद संसद में विश्वास मत हासिल करने का फैसला किया है।

इस्लामाबाद, तीन मार्च पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को सीनेट चुनाव में अपने वित्त मंत्री की हार के बाद संसद में विश्वास मत हासिल करने का फैसला किया है।

खान के करीबी सहयोगी और वित्त मंत्री अब्दुल हफीज शेख बुधवार को सीनेट चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से हार गए।

खान पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने अपने कैबिनेट सहयोगी की जीत के लिए व्यक्तिगत रूप से प्रयास किया था।

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के वरिष्ठ नेता गिलानी विपक्षी गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के सर्वसम्मत उम्मीदवार थे।

गिलानी की जीत के बाद कई विपक्षी नेताओं ने खान की भारी आलोचना की और मांग की कि उन्हें प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

परिणाम घोषित होने के कुछ घंटे बाद विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विश्वास मत हासिल करने का फैसला किया है।

सत्तारूढ़ पार्टी के उपाध्यक्ष कुरैशी ने कहा, ‘‘यह निर्णय पार्टी की बैठक में विचार विमर्श के बाद लिया गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान