विदेश की खबरें | अटक जेल में नयी सुविधाओं से संतुष्ट हैं इमरान खान : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अटक जिला जेल में कई नयी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं और उन्होंने पंजाब प्रांत में स्थित इस जेल के दौरे पर आए एक शीर्ष पुलिस अधिकारी के समक्ष इन सुविधाओं को लेकर संतोष जताया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 28 अगस्त पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अटक जिला जेल में कई नयी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं और उन्होंने पंजाब प्रांत में स्थित इस जेल के दौरे पर आए एक शीर्ष पुलिस अधिकारी के समक्ष इन सुविधाओं को लेकर संतोष जताया।

पंजाब महानिरीक्षक (आईजी) कारागार मियां फारूक नजीर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के 70 वर्षीय अध्यक्ष खान से मिलने रविवार को जेल गए और उन्होंने उन्हें मुहैया कराई गई सुविधाओं का जायजा लिया। खान को इस महीने की शुरुआत में तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में तीन साल कारावास की सजा सुनाई गई थी।

जेल अधिकारियों के अनुसार, अधिकारी ने खान की निजता सुनिश्चित करने के लिए इस बात की समीक्षा की कि उनके बैरक में कैमरे कहां-कहां लगाए गए हैं।

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ समाचार पत्र के अनुसार, जेल अधिकारियों ने बताया कि खान को कारागार कानून के अनुसार एक पलंग, तकिया, गद्दा, कुर्सी और एयर कूलर दिया गया है। उन्हें एक पंखा, नमाज के लिए एक कक्ष, अंग्रेजी में अनुवाद की गई कुरान की एक प्रति, किताबें, एक अखबार, थर्मस, खजूर, शहद, टिशू पेपर और इत्र भी मुहैया कराया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, खान ने नजीर से मुलाकात के दौरान अटक जिला कारागार में उन्हें मुहैया कराई गई सुविधाओं पर संतोष जताया।

अधिकारियों ने बताया कि खान के नए शौचालय में पश्चिमी शैली की ‘टॉयलेट सीट’, एक वॉश बेसिन, साबुन, ‘एयर फ्रैशनर’, तौलिया और टिशू पेपर मुहैया कराए गए हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री को चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराने के लिए पांच चिकित्सकों को नियुक्त किया गया है, जिनमें से हर डॉक्टर आठ घंटे काम करता है।

इसके अनुसार, खान के लिए आईजी कारागार की अनुमति से विशेष भोजन की भी व्यवस्था की जा रही है और चिकित्सक द्वारा उनकी जांच किए जाने के बाद एक विशेष दल उन्हें भोजन उपलब्ध कराता है।

खान की पत्नी एवं पार्टी ने उनकी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की थी, जिसके बाद उन्हें ये अतिरिक्त सेवाएं मुहैया कराई गईं।

‘पीटीआई’ कोर कमेटी ने दावा किया था कि खान को घर से भोजन और पानी मंगाने के अधिकार से वंचित किया जा रहा था और उसने उन्हें जेल में जहर दिए जाने की आशंका जताई थी।

खान की पत्नी बुशरा बीबी ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय से आग्रह किया था कि वह उनके पति के बिगड़ते स्वास्थ्य पर "गंभीरता से संज्ञान" ले। जेल में इमरान से मंगलवार को मुलाकात के बाद बुशरा ने शीर्ष अदालत का रुख किया।

बुशरा ने अपने वकील रिफाकत हुसैन शाह के माध्यम से उच्चतम न्यायालय को एक हलफनामा सौंपा, जिसमें इमरान खान के स्वास्थ्य की खातिर हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया।

इससे पहले, बुशरा ने पंजाब के गृह सचिव को भेजे पत्र में लिखा था कि अदालत ने संबंधित अधिकारियों को उनके पति को पंजाब की अटक जेल से रावलपिंडी की अदियाला जेल स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था।

उन्होंने कहा था, ‘‘मेरे पति को बिना किसी औचित्य के अटक जेल में डाल दिया गया। कानून के अनुसार मेरे पति को अदियाला जेल में स्थानांतरित किया जाना चाहिए।’’

बुशरा ने मांग की थी कि खान को उनके सामाजिक और राजनीतिक दर्जे के लिहाज से ‘बी’ श्रेणी की सुविधाएं दी जाएं।

बुशरा ने कहा था कि खान को अटक जेल में जहर दिया जा सकता है।

खान को लाहौर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। उससे पहले इस्लामाबाद की एक अदालत ने उन्हें तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराया था। वह पांच अगस्त से जेल में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\