एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | इमरान खान को प्रतिदिन 22 घंटे एकांत कारावास में रखा जा रहा: पार्टी का दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल नियमों और मानवाधिकारों का 'घोर उल्लंघन' करते हुए प्रतिदिन कम से कम 22 घंटे एकांत कारावास में रखा जा रहा है। उनकी पार्टी ने बुधवार को यह दावा किया।

विदेश की खबरें | इमरान खान को प्रतिदिन 22 घंटे एकांत कारावास में रखा जा रहा: पार्टी का दावा
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, दो जुलाई पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल नियमों और मानवाधिकारों का 'घोर उल्लंघन' करते हुए प्रतिदिन कम से कम 22 घंटे एकांत कारावास में रखा जा रहा है। उनकी पार्टी ने बुधवार को यह दावा किया।

क्रिकेटर से राजनीति में आए 72 वर्षीय खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मूनिस इलाही ने यहां एक बयान में कहा, "पीटीआई के मुख्य संरक्षक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को कम से कम 22 घंटे एकांत कारावास में रखा जा रहा है और उनकी आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।"

मूनिस ने कहा कि खान को पर्याप्त भोजन और चिकित्सा देखभाल नहीं मिल पा रही है, तथा उनके वजन में काफी कमी आने की भी चिंताजनक खबरें हैं।

उन्होंने मांग की, "उनके मौलिक अधिकारों के इस घोर उल्लंघन का संबंधित प्राधिकारियों द्वारा तत्काल समाधान किया जाना चाहिए।"

पीटीआई के एक अन्य नेता जुल्फी बुखारी ने कहा कि खान को प्रतिदिन 22-23 घंटे एकांत कारावास में रखा जा रहा है, जो "सभी जेल नियमों और मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है।"

बुखारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का वजन कम हो गया है और उनके साथ इस स्तर का अमानवीय व्यवहार अस्वीकार्य और गैरकानूनी है।

उन्होंने मांग की, "हमें अपनी आवाज उठानी चाहिए और तत्काल कार्रवाई की मांग करनी चाहिए। उनके निजी डॉक्टरों को बिना देरी किए उनकी जांच करने की अनुमति दी जानी चाहिए।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 10:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).