विदेश की खबरें | जेल में इमरान के 100 दिन पूरे, पीटीआई ने शीर्ष अदालत से न्याय सुनिश्चित करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के जेल में 100 दिन पूरे होने पर उनकी पार्टी ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय से उनकी तत्काल रिहाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 15 नवंबर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के जेल में 100 दिन पूरे होने पर उनकी पार्टी ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय से उनकी तत्काल रिहाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘हत्या के प्रयास में गोली मारे जाने से लेकर उनके घर पर हमला, तोड़फोड़, आंसू गैस का इस्तेमाल और अब अवैध रूप से एक छोटी सी कोठरी में कैद किए जाने से लेकर न्याय तक पहुंच से वंचित किए जाने तक, इमरान खान अपने सिद्धांतों तथा अपने हर शब्द और दावे पर कायम रहे हैं।’’

खान 26 सितंबर को जिला जेल अटक से स्थानांतरित किए जाने के बाद रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। उन्हें तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पांच अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।

गोपनीय दस्तावेज लीक होने के मामले में उनके करीबी सहयोगी और पूर्व विदेश मंत्री 67 वर्षीय शाह महमूद क़ुरैशी को भी इसी जेल में रखा गया है। खान और क़ुरैशी ने खुद को निर्दोष बताया है।

पीटीआई ने कहा कि खान को अपने सिद्धांतों पर अडिग रहने, गलत चीजों से समझौता न करने और संविधान की गरिमा की बहाली के लिए आवाज उठाने के कारण दंडित किया जा रहा है।

इसने खान की तत्काल रिहाई की मांग की और कहा कि सरकार द्वारा की जा रही उनकी पार्टी को कुचलने की कवायद पर तुरंत अंकुश लगाया जाना चाहिए।

इसने उच्चतम न्यायालय से देश को एक बड़ी आपदा से बचाने और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि आम चुनाव आठ फरवरी, 2024 को होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\