जरुरी जानकारी | विदेशों में तेजी के बीच सरसों, मूंगफली, सोयाबीन एवं पामतेल सहित विभिन्न तेल कीमतों में सुधार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में सुधार के रुख के बीच मध्य प्रदेश में इस वर्ष सोयाबीन उत्पादन कम रहने के अनुमान से स्थानीय तेल तिलहन बाजार में बुधवार को सोयाबीन के अलावा सरसों, मूंगफली, सोयाबीन, सीपीओ और पामोलीन सहित विभिन्न तेल तिलहन कीमतों में सुधार का रुख दिखा और भाव लाभ के साथ बंद हुए।
नयी दिल्ली, सात अक्टूबर विदेशी बाजारों में सुधार के रुख के बीच मध्य प्रदेश में इस वर्ष सोयाबीन उत्पादन कम रहने के अनुमान से स्थानीय तेल तिलहन बाजार में बुधवार को सोयाबीन के अलावा सरसों, मूंगफली, सोयाबीन, सीपीओ और पामोलीन सहित विभिन्न तेल तिलहन कीमतों में सुधार का रुख दिखा और भाव लाभ के साथ बंद हुए।
बाजार सूत्रों ने कहा कि शिकागो और मलेशिया एक्सचेंज में दो-दो प्रतिशत की तेजी थी जिससे स्थानीय बाजार में तेल कीमतों पर सकारात्मक असर हुआ। उन्होंने कहा कि देश में पश्चिम बंगाल की मांग के अलावा त्यौहारों की मांग बढ़ने से विशेषकर सरसों कच्ची घानी के तेल की पूछताछ बढ़ गई जिससे सरसों दाना कीमत में सुधार आया। सरसों दाना का भाव 10 रुपये सुधरकर 5,535-5,585 रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुआ।
गुजरात में स्थानीय मांग से मूंगफली तेल तिलहन कीमतों में भी सुधार आया और मूंगफली गुजरात 50 रुपये सुधरकर 12,200 रुपये क्विन्टल और मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड 10 रुपये सुधरकर 1,825-1,885 रुपये प्रति टिन हो गया।
सोयाबीन की मांग बढ़ने के अलावा गुजरात में इसकी ऊपज प्रभावित होने की आशंका के कारण किसान सस्ते में बिकवाली करने से बच रहे हैं जिससे सोयाबीन दिल्ली, इंदौर और डीगम के भाव क्रमश: 50 रुपये, 50 रुपये और 20 रुपये सुधरकर क्रमश: 9,850 रुपये, 9,600 रुपये और 8,820 रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुए।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बीजेपी को दूसरा झटका, उषा विद्यार्थी एलजेपी में शामिल.
सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में तेजी की वजह से सीपीओ और पामोलीन दिल्ली और कांडला की कीमतों में क्रमश: 130 रुपये, 50 रुपये और 50 रुपये का सुधार दर्ज हुआ।
तेल तिलहन बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन - 5,535 - 5,585 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली दाना - 4,815- 4,865 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,200 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,825 - 1,885 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 10,950 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,705 - 1,855 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,825 - 1,935 रुपये प्रति टिन।
तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,850 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,600 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम- 8,820 रुपये।
सीपीओ एक्स-कांडला- 7,750 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,050 रुपये।
पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 9,050 रुपये।
पामोलीन कांडला- 8,300 रुपये (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन तिलहन मिल डिलिवरी भाव 3,805- 3,830 लूज में 3,655 -- 3,705 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)