देश की खबरें | कोविड-19 के शिकार हुए बेलूर मठ के संन्यासियों की हालत में हो रहा सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेलूर मठ के जिन दो वरिष्ठ संन्यासियों में गत सप्ताह कोविड-19 की पुष्टि हुई थी उनकी हालत में सुधार हो रहा है और आवश्यक सुरक्षा उपाय बरतने के बाद तीन दिन पहले मंदिर परिसर के दरवाजे आगंतुकों के लिए खोल दिए गए।

जियो

कोलकाता, 18 जून बेलूर मठ के जिन दो वरिष्ठ संन्यासियों में गत सप्ताह कोविड-19 की पुष्टि हुई थी उनकी हालत में सुधार हो रहा है और आवश्यक सुरक्षा उपाय बरतने के बाद तीन दिन पहले मंदिर परिसर के दरवाजे आगंतुकों के लिए खोल दिए गए।

एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | India-China Face-Off: राहुल गांधी को नहीं है स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों की समझ, केंद्रीय मंत्री ने किया पलटवार.

रामकृष्ण मठ और मिशन मुख्यालय में प्रवक्ता ने कहा कि आरोग्य सदन परिसर में रहने वाले दोनों संन्यासियों का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनमें से एक को एक दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए गए उपायों के बारे में पूछे जाने पर प्रवक्ता ने कहा, “संन्यासी आरोग्य सदन में रहते थे जो मंदिर से 500 मीटर दूर है। उस क्षेत्र को सील कर सेनिटाइज किया गया है। कोविड-19 से बचाव के लिए दिशा निर्देशों का पालन किया गया है इसलिए श्रद्धालुओं का प्रवेश रोकने की कोई जरूरत नहीं थी।”

यह भी पढ़े | कोरोना के केरल में 97 नए मामले पाए गए: 18 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

संक्रमित संन्यासियों में से एक डॉक्टर है और दूसरा वकील।

माना जा रहा है कि एक पुरुष परिचारक के संपर्क में आने से संन्यासियों को संक्रमण हुआ।

प्रवक्ता ने कहा कि परिचारक में लक्षण नहीं थे और उसे पृथक-वास में रखा गया है और वह ठीक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\