देश की खबरें | सिसोदिया की तबीयत में सुधार, आईसीयू से सामान्य वार्ड में ले जाया जा सकता है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 और डेंगू का सामना कर रहे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की तबीयत में सुधार हुआ है और उन्हें आईसीयू से सामान्य वार्ड में ले जाया जा सकता है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को उनकी प्लाज्मा थैरेपी की गई थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 सितंबर कोविड-19 और डेंगू का सामना कर रहे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की तबीयत में सुधार हुआ है और उन्हें आईसीयू से सामान्य वार्ड में ले जाया जा सकता है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को उनकी प्लाज्मा थैरेपी की गई थी।

सिसोदिया को बृहस्पतिवार शाम प्लेटलेट की संख्या गिरने और ऑक्सीजन का स्तर कम होने के चलते साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल वहीं पर उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | Bada Business ‘Retail Ka Mahakumbh’ 2020 Live Streaming: विश्व के सबसे बड़े वेबिनार में डॉ विवेक बिंद्रा देंगे कोरोना काल में बिजनेस बढ़ाने का मंत्र, यहां देखें लाइव.

मैक्स अस्पताल के सूत्रों के अनुसार सिसोदिया की तबीयत बेहतर है।

सिसोदिया के कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, ''उनके स्वास्थ्य से जुड़े पहलू अब बेहतर हैं। उनकी सेहत में सुधार हुआ है और आज उन्हें आईसीयू से सामान्य वार्ड में भेज दिया जाएगा।''

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: जीतन राम मांझी को NDA में शामिल होने पर मिली Z+ सिक्योरिटी, जानें बिहार में किस नेता को मिली है कौन सी सुरक्षा.

सिसोदिया (48) 14 सितंबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। उसके बाद वह घर में पृथक-वास में चले गए थे। बुधवार को उन्हें इलाज के लिये लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले ही दिन उन्हें डेंगू हो गया था, जिसके बाद उन्हें मैक्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया था।

उपमुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया था कि सिसोदिया की प्लाज्मा थैरेपी की गई है और अब उनकी तबीयत ठीक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े