दिल्ली मंडी में तिलहनों की आवक घटने से कीमतों में सुधार
बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया और शिकागो एक्सचेंज में सुधार का रुख था। दिल्ली की नजफगढ़ की मंडी में लगने वाला भाव कम होने से तिलहन उत्पादक किसानों की तरफ से सरसों और दूसरे तिलहनों की आवक कम हुई है। सूत्रों ने बताया कि नजफगढ़ मंडी में हाल के दिनों में सरसों की लगभग 2,000 बोरी की आवक के मुकाबले बृहस्पतिवार को आवक मात्र 500 से 700 बोरी की हुई। उन्होंने कहा कि लागत नहीं निकलती देख किसान अभी माल बेचने को तैयार नहीं हैं और भाव में सुधार आने का इंतजार कर रहे हैं।
नयी दिल्ली, 23 अप्रैल विदेशी बाजारों में सुधार के रुख के बीच स्थानीय मंडी में तिलहन की आवक कम होने से बृहस्पतिवार को सरसों, सोयाबीन, मूंगफली, बिनौला सहित विभिन्न घरेलू तेलों की कीमतों में सुधार आया।
बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया और शिकागो एक्सचेंज में सुधार का रुख था। दिल्ली की नजफगढ़ की मंडी में लगने वाला भाव कम होने से तिलहन उत्पादक किसानों की तरफ से सरसों और दूसरे तिलहनों की आवक कम हुई है। सूत्रों ने बताया कि नजफगढ़ मंडी में हाल के दिनों में सरसों की लगभग 2,000 बोरी की आवक के मुकाबले बृहस्पतिवार को आवक मात्र 500 से 700 बोरी की हुई। उन्होंने कहा कि लागत नहीं निकलती देख किसान अभी माल बेचने को तैयार नहीं हैं और भाव में सुधार आने का इंतजार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस स्थिति के कारण वायदा कारोबार में भी तेल के विभिन्न अनुबंधों के भाव में भी सुधार आया। वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को मई अनुबंध वाले सरसों में, कल के मुकाबले 80 रुपये का और सोयाबीन में 90 रुपये का सुधार आया। कम आवक के कारण सरसों दाना का भाव बुधवार के 3,900-3950 रुपये के मुकाबले बृहस्पतिवार को 4,000 से 4,050 रुपये प्रति क्विन्टल बिका।
सूत्रों ने कहा कि पूरी दुनिया में हल्के (सॉफ्ट तेलों) की मांग बढ़ रही है। कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए लागू ‘लॉकडाऊन’ की वजह से होटल, रेस्तरां आदि के बंद होने से भी पामोलीन तेलों की मांग काफी कम हुई है जबकि सोयाबीन तेल की मांग बढ़ने से इसके हाजिर और वायदा भाव में सुधार आया। यूक्रेन में स्थानीय मांग के कारण सूरजमुखी तेल की काफी मांग थी और सोयायबीन तेल के मुकाबले इसकी कीमत में 12 से 17 रुपये प्रति किलो का सुधार दर्ज हुआ।
सूत्रों ने बताया कि बुधवार के मुकाबले सरसों दाना में 75 रुपये, सरसों दादरी में 150 रुपये, सरसों पक्की और कच्ची घानी में 20-20 रुपये का सुधार दर्ज हुआ। मूंगफली दाना में 50 रुपये, मूंगफली गुजरात में 250 रुपये, मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड में 25 रुपये का सुधार आया। इसी प्रकार सोयाबीन दिल्ली, सोयाबीन इंदौर और सोयाबीन डीगम की कीमतों में क्रमश: 150 रुपये, 100 रुपये और 100 रुपये का सुधार आया। सोयाबीन दाना और सोयाबीन लूज के भाव भी क्रमश: 25 - 25 रुपये का सुधार दर्शाते बंद हुए।
मांग नहीं होने से कच्चा पामतेल और पामोलीन तेल की कीमतें पूर्ववत बनी रहीं।
बृहस्पतिवार को बंद भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन - 4,250 - 4,300 रुपये।
मूंगफली - 4,815 - 4,865 रुपये।
वनस्पति घी- 975 - 1,080 रुपये प्रति टिन।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,000 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,975 - 2,025 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 8,650 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,405 - 1,550 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,475 - 1,595 रुपये प्रति टिन।
तिल मिल डिलिवरी तेल- 10,500 - 15,000 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,000 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 8,700 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम- 7,750 रुपये।
सीपीओ एक्स-कांडला- 6,270 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 7,750 रुपये।
पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 7,650 रुपये।
पामोलीन कांडला- 6,950 रुपये (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,950- 4,000 लूज में 3,650--3,700 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) - 3,430 रुपये
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

