एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | मूंगफली, सोयाबीन तेल तिलहन और बिनौला तेल में सुधार, बाकी पूर्ववत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के तेल-तिलहन बाजारों में शुक्रवार को मूंगफली, सोयाबीन तेल-तिलहन और बिनौलातेल कीमतों में बृहस्पतिवार के मुकाबले मजबूती देखी गई जबकि सरसों तेल तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल कीमतें पूर्वस्तर पर बंद हुई।

जरुरी जानकारी | मूंगफली, सोयाबीन तेल तिलहन और बिनौला तेल में सुधार, बाकी पूर्ववत

नयी दिल्ली, 3 नवंबर देश के तेल-तिलहन बाजारों में शुक्रवार को मूंगफली, सोयाबीन तेल-तिलहन और बिनौलातेल कीमतों में बृहस्पतिवार के मुकाबले मजबूती देखी गई जबकि सरसों तेल तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल कीमतें पूर्वस्तर पर बंद हुई।

मलेशिया एक्सचेंज आज मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ और शुक्रवार के दिन यहां शाम का कारोबार बंद है। जबकि शिकॉगो एक्सचेंज कल रात एक प्रतिशत मजबूत बंद हुआ था और फिलहाल यहां अब भी तेजी है।

कारोबारी सूत्रों ने कहा कि पिछले लगभग डेढ साल में खाद्यतेल व्यापारियों को इतना नुकसान उठाना पड़ा है कि अब उनमें खाद्यतेल का अधिक स्टॉक रखने की क्षमता खत्म हो चुकी है। बाजार की अनिश्चित स्थिति से उनका भरोसा डगमगाया है। यही कारण है कि विदेशों में सोयाबीन तेल में तेजी आने के बावजूद यहां दाम में मामूली वृद्धि हुई। बंदरगाहों पर सूरजमुखी तेल का स्टॉक कम होने के बावजूद आयातक, आयात किये गये सोयाबीन तेल को लागत से दो रुपये किलो नीचे भाव पर बेच रहे हैं जो उनकी दुदर्शा का सूचक है।

सूत्रों ने कहा कि उधर, पंजाब के किसानों ने कीट हमले के कारण कपास फसल (जिससे बिनौला तिलहन प्राप्त होता है) को हुए नुकसान के लिए प्रदेश सरकार के समक्ष मुआवजे की मांग उठाई है।

शुक्रवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 5,770-5,820 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,700-6,775 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,200 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,255-2,540 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,810 -1,905 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,810 -1,920 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,025 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,890 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,325 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 7,850 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,825 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,100 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,225 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 5,035-5,135 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,835-4,935 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,050 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2023 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).