देश की खबरें | मुर्मू के भाषण से प्रभावित हुआ, उम्मीद है कि अपनी बात पर खरी उतरेंगी: गहलोत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रपति पद की शपथ के बाद द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिए गए भाषण की तारीफ करते हुए सोमवार को कहा कि वह उनकी बातों से प्रभावित हुए हैं और उम्मीद करते हैं कि उन्होंने जो कहा है उस पर वह खरी उतरेंगी।
नयी दिल्ली, 25 जुलाई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रपति पद की शपथ के बाद द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिए गए भाषण की तारीफ करते हुए सोमवार को कहा कि वह उनकी बातों से प्रभावित हुए हैं और उम्मीद करते हैं कि उन्होंने जो कहा है उस पर वह खरी उतरेंगी।
गहलोत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने शपथग्रहण में हिस्सा लिया। हमें बहुत अच्छा लगा। उनके (मुर्मू) विचार भी अच्छे थे। उनका जो भाषण है उसमें उनके एक-एक शब्द का मतलब था। मैं बहुत प्रभावित हुआ। एक आदिवासी महिला ने जो अपनी भावना प्रकट की है वो काबिलेतारीफ है।’’
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘उन्होंने (राष्ट्रपति) जो देश के सामने कमिटमेंट किया है, मैं उम्मीद करता हूं कि वो उस पर खरी उतरेंगी।’’
द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। भारत के प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण ने उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलायी।
मुर्मू देश की सबसे युवा और आजादी के बाद जन्मी पहली राष्ट्रपति हैं। इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होने वाली वह पहली आदिवासी नेता हैं।
शपथ लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि भारत के प्रत्येक गरीब व्यक्ति की उपलब्धि है और उनका शीर्ष संवैधानिक पद पर निर्वाचन इस बात का सबूत है कि भारत में गरीब सपने देख भी सकता है और उन्हें पूरा भी कर सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)