इरफान के बारे में भूतकाल में बात करना असंभव : मीरा नायर
इरफान (54) का पिछले सप्ताह बुधवार को मुम्बई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को वर्सोवा के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
मुम्बई, चार मई फिल्मकार मीरा नायर ने रविवार को अभिनेता इरफान खान के बारे में भूतकाल में बात करना लगभग असंभव है, क्योंकि उनकी विरासत हमेशा जिंदा रहेगी।
इरफान (54) का पिछले सप्ताह बुधवार को मुम्बई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को वर्सोवा के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों के लिए धन एकत्र करने के लक्ष्य से आयोजित ‘आई फॉर इंडिया’ कॉन्सर्ट में नायर ने इरफान को श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कहा कि इरफान के बारे में भूतकाल में बात करना असंभव है क्योंकि वह हमेशा जिंदा थे। इरफान उन बेहतरीन श्रोताओं में थे, जिन्हें वह जानती हैं। उन्होंने उसे बहुत अच्छी तरह सुना और अपनी कला में उसका उपयोग किया।
इरफान की पहली फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’ का निर्देशन नायर ने ही किया था।
फिल्मकार ने कहा कि इरफान के काम की सबसे अच्छी बात यह थी कि वह अपने काम को कभी दोहराते नहीं थे, उन्होंने ऐसा कभी कुछ नहीं किया जो पहले आपने देखा हो।
उन्होंने कहा ‘‘ इरफान तुम्हारी बहुत याद आएगी क्योंकि तुमने अपने बेहतरीन काम की विरासत छोड़ी है.....।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

