देश की खबरें | सपा के नवनिर्वाचित विधायकों और वर्तमान विधान परिषद सदस्यों की अहम बैठक 26 मार्च को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के नवनिर्वाचित विधायकों और विधान परिषद के मौजूदा सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 26 मार्च को लखनऊ में होनी है।

लखनऊ, 19 मार्च समाजवादी पार्टी (सपा) के नवनिर्वाचित विधायकों और विधान परिषद के मौजूदा सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 26 मार्च को लखनऊ में होनी है।

सपा के मुख्य प्रवक्ता और राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने शनिवार को यहां बताया कि पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों और विधान परिषद के वर्तमान सदस्यों की बैठक आगामी 26 मार्च को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर होगी जिसमें सभी विधायकों और विधान परिषद सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। गौरतलब है कि पहले यह बैठक 21 मार्च को बुलाई गई थी लेकिन विधान परिषद चुनाव के नामांकन की वजह से अब यह 26 मार्च को होगी।

सपा के सूत्रों के मुताबिक, इस महत्वपूर्ण बैठक में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में पार्टी की पराजय की समीक्षा के साथ-साथ विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के आगामी चुनाव की रणनीति पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

हाल में संपन्न राज्य विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 403 में से 111 सीटों पर जीत हासिल हुई थी जबकि उसके सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) को आठ तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) को छह सीटें प्राप्त हुई थी। दूसरी ओर, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 255 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुई। उसके सहयोगी दलों निषाद पार्टी और अपना दल (सोनेलाल) को कुल 18 सीटें मिली थीं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतने को लेकर आश्वस्त थे मगर चुनाव के नतीजे उनकी आशा के अनुरूप नहीं रहे। आगामी 26 मार्च को होने वाली बैठक में चुनाव के दौरान रही कमियों की समीक्षा होने और आगे की रणनीति तय किए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर