खाद्य तेलों का आयात अप्रैल में 34 प्रतिशत गिरा
साल्वेंट एक्सट्रेक्टर्स एसोसियेसन आफ इंडिया (एसईए) ने एक वक्तव्य में कहा कि पॉम तेल के आयात में इस दौरान भारी गिरावट दर्ज की गई जबकि सोयाबीन और सूरजमुखी जैसे हल्के तेलों का आयात बढ़ा है।
नयी दिल्ली, छह मई देश में अप्रैल माह के दौरान खाद्य तेलों का आयात 34 प्रतिशत घटकर 7 लाख 90 हजार 377 टन रह गया। उद्योग के संगठन एसईए ने बुधवार को यह जानकारी देते हुये कहा कि मुख्य तौर पर परिवहन एवं रखरखाव सुविधाओं की तंगी से इसमें गिरावट आई है।
साल्वेंट एक्सट्रेक्टर्स एसोसियेसन आफ इंडिया (एसईए) ने एक वक्तव्य में कहा कि पॉम तेल के आयात में इस दौरान भारी गिरावट दर्ज की गई जबकि सोयाबीन और सूरजमुखी जैसे हल्के तेलों का आयात बढ़ा है।
भारत दुनिया भर में वनस्पति तेलों का सबसे बड़ा खरीदार देश है। अप्रैल 2019 के दौरान भारत में कुल 11 लाख 98 हजार 763 टन खाद्य तेलों का आयात किया गया।
मुंबई स्थिति एसईए ने वक्तव्य में कहा है, ‘‘अप्रैल में आयात में कमी मुख्य तौर से माल के गंतव्य और माल की रवानगी वाले बंदरगाह दोनों बिंदुओं पर रखरखाव और परिवहन सुविधाओं की तंगी के कारण आई है।’’
एसोसियेसन ने कहा है पॉम तेल के आयात में आरबीडी पॉमोलिन का आयात अप्रैल 2020 में 87 प्रतिशत घटकर 29,750 टन रह गया जबकि एक साल पहले इसी माह में यह 2 लाख 38 हजार 479 टन रहा था। सरकार द्वारा आठ जनवरी 2020 को आरबीडी पामोलिन को आयात की प्रतिबंधित सूची में डालर दिये जाने की वजह से यह गिरावट दर्ज की गई।
एसईए ने कहा कि पिछले साल निम्न शुल्क रियायतों का फायदा उठाते हुये मलेशिया से भारत में जरूरत से ज्यादा आरबीडी पामोलिन पहुंचा। वहीं पॉम तेल के आयात में आई गिरावट के स्थान पर सोयाबीन और सूरजमुखी जैसे हल्के तेलों का आयात क्रमश: 13 प्रतिशत और 12 प्रतिशत बढ़ा है।
संगठन के मुताबिक नवंबर से अप्रैल 2019-20 की अवधि में देश में खाद्य तेलों का कुल आयात घटकर 61 लाख 82 हजार 184 टन रह गया जो कि एक साल पहले इसी अवधि में 72 लाख 03 हजर 830 टन रहा था। देश में खाद्य तेल वर्ष नवंबर से लेकर अक्टूबर तक गिना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

