Impact Player Rule: आईपीएल में ख़त्म हो सकता है इंपैक्ट खिलाड़ी का नियम, प्रयोग के तौर पर लागू किए गए रूल पर पुनर्विचार संभव, जय शाह का बड़ा बयान

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा है कि आईपीएल में इंपैक्ट खिलाड़ी का नियम प्रयोग के तौर पर लागू किया गया था और सभी हितधारक चाहेंगे तो इस पर पुनर्विचार किया जा सकता है.

टाटा आईपीएल 2024 (Photo Credits: Twitter)

Impact Player Rule: मुंबई, 10 मई बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा है कि आईपीएल में इंपैक्ट खिलाड़ी का नियम प्रयोग के तौर पर लागू किया गया था और सभी हितधारक चाहेंगे तो इस पर पुनर्विचार किया जा सकता है. इंपैक्ट खिलाड़ी के नियम के कारण इस बार आईपीएल में आठ बार 250 से अधिक का स्कोर बना. खिलाड़ियों, कोचों और विशेषज्ञों ने भी बारंबार कहा है कि गेंदबाजों पर इस नियम का विपरीत असर हो रहा है क्योंकि इससे टीमों को अतिरिक्त बल्लेबाज मिल रहा है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हरफनमौलाओं को इस नियम की वजह से गेंदबाजी के मौके नहीं मिल रहे. यह भी पढ़ें: रोमांचक क्रिकेट लेकिन इसने ‘आल राउंडर’ की भूमिका कम कर दी, लखनऊ सुपर जायंट्स के सलाहकार एडम वोग्स का बयान

शाह ने यहां बीसीसीआई कार्यालय में चुनिंदा मीडिया से बातचीत में कहा ,‘‘ इंपैक्ट खिलाड़ी का नियम प्रयोग के तौर पर लागू किया गया था. वैसे इससे दो भारतीय खिलाड़ियों को खेलने का अतिरिक्त मौका मिल रहा है । क्या यह महत्वपूर्ण नहीं है । खेल भी और प्रतिस्पर्धी हो रहा है.’’

शाह ने कहा कि टी20 विश्व कप के बाद सभी पक्ष मिलकर इस पर बात करेंगे.

उन्होंने कहा ,‘‘ खिलाड़ियों को लगता है कि यह सही नहीं है तो हम इस पर बात करेंगे. अभी तक किसी ने ऐसा कुछ कहा नहीं है. आईपीएल और विश्व कप के बाद बैठक में तय किया जायेगा.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ विश्व कप के बाद हम खिलाड़ियों, टीमों और प्रसारकों से मिलकर भविष्य के बारे में फैसला लेंगे. यह स्थायी नियम नहीं है और मैं यह भी नहीं कह रहा कि हम इसे खत्म कर देंगे ।’

शाह ने यह भी कहा कि टी20 विश्व कप खेलने जा रहे भारतीय आईपीएल खिलाड़ियों को आराम की जरूरत नहीं है क्योंकि प्रतिस्पर्धा ही सर्वश्रेष्ठ तैयारी होती है.

उन्होंने कहा ,‘‘ आराम की क्या जरूरत है । यह अभ्यास सत्र की तरह ही है । इससे बेहतर तैयारी क्या हो सकती है. आपके सामने बेहतरीन टीम है जिसमें एक गेंदबाज न्यूजीलैंड का, एक आस्ट्रेलिया का, एक श्रीलंका का है. अगर हम एक गेंदबाज को आराम देते हैं तो उसे ट्रेविस हेड को गेंदबाजी का मौका नहीं मिलेगा. जब जसप्रीत बुमराह उसे गेंदबाजी करेगा तो ही समझ में आयेगा कि उसे कैसे गेंद डालनी है.’’

शाह ने यह भी कहा कि बोर्ड का फोकस महिला क्रिकेट को बढावा देने के लिये मैचों की संख्या बढाने पर भी है.

उन्होंने कहा ,‘‘ महिला क्रिकेट का ख्याल भी पुरूष क्रिकेट की तरह रखा जा रहा है. बांग्लादेश में विश्व कप होना है और हम द्विपक्षीय श्रृंखलायें भी खेल रहे हैं.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड