देश की खबरें | तेलंगाना में 139 केंद्रों पर चलेगा टीकाकरण कार्यक्रम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेंलगाना में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण कार्यक्रम शनिवार को 139 केंद्रों पर शुरू होगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 15 जनवरी तेंलगाना में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण कार्यक्रम शनिवार को 139 केंद्रों पर शुरू होगा।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ई राजेंद्र ने कहा कि वह हैदराबाद स्थित गांधी सरकारी अस्पताल में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे जबकि राज्यपाल टी सौंदरराजन सरकारी निज़ाम आयुर्विज्ञान संस्थान (एनआईएम) में कार्यक्रम में भाग लेंगी।

उन्होंने कहा कि मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जन प्रतिनिधि शनिवार को अलग अलग स्थानों पर कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

राजेंद्र ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में काम कर रहे कर्मियों के साथ-साथ सफाई कर्मियों को भी टीका लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 का टीका लगाने के लिए राज्य में 10,000 कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है।

मंत्री ने कहा कि टीका लगवाने वाले किसी व्यक्ति में दुष्प्रभाव दिखने पर उसे तत्काल चिकित्सकीय मदद मुहैया कराने के लिए इंतज़ाम किए गए हैं।

एक सवाल का जवाब देते हुए राजेंद्र ने कहा कि वह टीका लगवाएंगे।

राज्य में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के करीब 3,15,000 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाने के लिए 'कोविन' सोफ्टवेयर पर पंजीकरण कराया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान