देश की खबरें | ओडिशा में टीकाकरण शुरू, पहले दिन 16,000 से अधिक लोगों को लगाया जाएगा टीका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में शनिवार को 161 स्थानों पर कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। इसमें 16,100 लोगों को टीका लगाया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 16 जनवरी ओडिशा में शनिवार को 161 स्थानों पर कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। इसमें 16,100 लोगों को टीका लगाया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने के बाद राज्य में पहला टीका कैपिटल अस्पताल में 51 वर्षीय एक कर्मचारी को लगाया गया।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव पी के मोहपात्रा ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘पहला टीका अग्रिम मोर्चे पर तैनात चतुर्थ श्रेणी के कर्मी को कैपिटल अस्पताल में लगाया गया। उनके बाद अस्पताल के निदेशक और एक चिकित्सक को टीका लगाया गया।’’

मोहपात्रा ने बताया कि जिन लोगों को टीका लगाया गया उन्हें इसके तुरंत बाद निगरानी कक्ष में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार को स्वास्थ्यकर्मियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का टीकाकरण किया जाएगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बात करते हुए टीका लगवाने वाले पहले व्यक्ति बिरांची नाईक ने कहा, ‘‘मुझे करीब एक घंटे पहले टीका लगा। मैं बिलकुल ठीक हूं। कोई परेशानी महसूस नहीं हो रही।’’

अधिकारी ने बताया कि रविवार को टीकाकरण अभियान रोका जाएगा ताकि टीके के प्रभाव को देखा जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Bola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें