देश की खबरें | आम लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करें: राष्ट्रपति मुर्मू ने लोकसेवकों से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि आम लोगों के लिए लाभकारी नए उपाय अपनाने के अलावा उनकी शिकायतों पर तुरंत प्रतिक्रिया देना लोकसेवकों का कर्तव्य है।

नयी दिल्ली, 24 नवंबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि आम लोगों के लिए लाभकारी नए उपाय अपनाने के अलावा उनकी शिकायतों पर तुरंत प्रतिक्रिया देना लोकसेवकों का कर्तव्य है।

मुर्मू ने यहां राष्ट्रपति भवन में उनसे मुलाकात करने आए प्रशिक्षु अधिकारियों के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं और परियोजनाओं पर जनता की प्रतिक्रिया अब एक कुशल और जवाबदेह प्रशासन के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है।

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब लोग सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें तुरंत पोस्ट कर सकते हैं, लोगों तक सेवा प्रदायगी के लिए अद्यतन तरीकों और उन्नत प्रौद्योगिकी का उपयोग करने की आवश्यकता कई गुना बढ़ गई है।

मुर्मू ने कहा, "ऊर्जावान और जागरूक लोकसेवकों के रूप में, आम लोगों की शिकायतों और समस्याओं पर तुरंत प्रतिक्रिया देना आपका कर्तव्य है। आपको ऐसे नवीन उपाय करने चाहिए जो अल्पकालिक और दीर्घकालिक रूप से नागरिकों और देश के लिए फायदेमंद हों।"

प्रशिक्षु अधिकारी गुरुग्राम में हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (एचआईपीए) में सुशासन पर केंद्रित 98वां विशेष फाउंडेशन पाठ्यक्रम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नवीनतम प्रौद्योगिकियों के आगमन के साथ ‘इलेक्ट्रॉनिक गवर्नेंस, स्मार्ट गवर्नेंस, इफेक्टिव गवर्नेंस’ और अन्य शब्द लोगों को त्वरित और कुशल सेवा प्रदायगी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर देने के लिए उभरे हैं।

राष्ट्रपति ने कहा, "सुशासन नागरिक-केंद्रित शासन का भी प्रतीक है। इन दिनों सरकार की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के बारे में जनता की प्रतिक्रिया एक कुशल और जवाबदेह प्रशासन के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट