जरुरी जानकारी | आईएमएफए को मार्च तिमाही में 65 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फेरो-क्रोम उत्पादक इंडियन मेटल्स और फेरो अलॉयज को 31 मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही के दौरान 65.49 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा हुआ है। कंपनी की आय बढ़ने से उसे मुनाफा हासिल करने में मदद मिली है।

नयी दिल्ली, नौ जून फेरो-क्रोम उत्पादक इंडियन मेटल्स और फेरो अलॉयज को 31 मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही के दौरान 65.49 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा हुआ है। कंपनी की आय बढ़ने से उसे मुनाफा हासिल करने में मदद मिली है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 51.65 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान, इंडियन मेटल्स एंड फेरो अलॉयज लिमिटेड (आईएमएफए) की कुल आय एक साल पहले के 381.02 करोड़ रुपये से बढ़कर 587.95 करोड़ रुपये हो गई।

एक साल पहले की तिमाही में 444.60 करोड़ रुपये की तुलना में कंपनी का खर्च समीक्षाधीन तिमाही में 490.23 करोड़ रुपये रहा है।

आईएमएफए प्रति वर्ष 2,84,400 टन की क्षमता के साथ मूल्य वर्धित फेरोक्रोम के क्षेत्र में देश की अग्रणी उत्पादक कंपनी है।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Bola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें