जरुरी जानकारी | आईएमएफ चौथी समीक्षा के बाद श्रीलंका को 35 करोड़ डॉलर देगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने श्रीलंका के 2.9 अरब डॉलर के राहत कार्यक्रम की चौथी समीक्षा पूरी कर ली है, जिससे देश को चार साल की सुविधा से 35 करोड़ डॉलर की किश्त मिल सकेगी।
कोलंबो, दो जुलाई अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने श्रीलंका के 2.9 अरब डॉलर के राहत कार्यक्रम की चौथी समीक्षा पूरी कर ली है, जिससे देश को चार साल की सुविधा से 35 करोड़ डॉलर की किश्त मिल सकेगी।
अभूतपूर्व आर्थिक संकट के बीच आईएमएफ ने मार्च, 2023 में श्रीलंका के ‘राजकोषीय और ऋण स्थिरता को बहाल करके व्यापक आर्थिक स्थिरता को बहाल करने के प्रयासों’ की सहायता के लिए लगभग तीन अरब डॉलर की सुविधा को मंजूरी दी।
इस सुविधा ने श्रीलंका को अपने भंडार का निर्माण करके और बाहरी ऋणदाताओं के साथ ऋण पुनर्गठन पर सफलतापूर्वक बातचीत करके अपनी दिवाला अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में मदद की।
आईएमएफ ने बयान में कहा, “अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के कार्यकारी बोर्ड ने 48 महीने की विस्तारित निधि सुविधा (ईएफएफ) व्यवस्था के तहत चौथी समीक्षा पूरी कर ली है, जिससे अधिकारियों को 25.4 करोड़ एसडीआर (लगभग 35 करोड़ डॉलर) निकालने की अनुमति मिल गई है।”
इससे अब तक वितरित आईएमएफ वित्तीय सहायता का कुल आंकड़ा 1.27 अरब एसडीआर (लगभग 1.74 अरब डॉलर) हो गया है।
आईएमएफ के आग्रह पर लागू किए गए सुधारों से आर्थिक कठिनाइयां पैदा हुई हैं, जिसके बारे में उसने कहा कि वृद्धि और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए ये जरूरी थे।
अलोकप्रिय उपायों के कारण 2024 में सरकार बदल गई थी।
नेशनल पीपुल्स पावर के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार आईएमएफ कार्यक्रम पर कायम है। हालांकि, यह सरकार आईएमएफ द्वारा निर्धारित सुधारों की आलोचक रही है तथा उनकी समीक्षा करने का वादा कर चुकी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

