जरुरी जानकारी | आईएमएफ ने श्रीलंका को राहत पैकेज की समीक्षा के लिए सितंबर मध्य का समय तय किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) श्रीलंका को प्रस्तावित 2.9 अरब डॉलर के राहत पैकेज के लिए समीक्षा 11-19 सितंबर को करेगा। वित्त राज्यमंत्री रंजीत सियाम्बलपतिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कोलंबो, 12 अगस्त अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) श्रीलंका को प्रस्तावित 2.9 अरब डॉलर के राहत पैकेज के लिए समीक्षा 11-19 सितंबर को करेगा। वित्त राज्यमंत्री रंजीत सियाम्बलपतिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि श्रीलंका ने आईएमएफ की नौ शर्तों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार काफी कम होने के बाद द्वीपीय देश अपने सबसे बुरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है। देश में जनता पिछले साल ईंधन, उर्वरक के साथ-साथ अन्य जरूरी वस्तुओं की कमी होने के कारण सड़कों पर उतर आई थी।
देश को सितंबर तक अपने बाहरी और घरेलू ऋण पुनर्गठन को अंतिम रूप देना है। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) इस साल मार्च में दिए गए 2.9 अरब डॉलर के राहत पैकेज की पहली समीक्षा करेगा।
सियाम्बलपतिया ने कहा, ''आठ दिवसीय समीक्षा 11 से 19 सितंबर तक होनी है। समीक्षा में केंद्रीय बैंक, वित्त मंत्रालय और वित्त मंत्री शामिल होंगे।''
उन्होंने कहा, “हमें इससे पहले नौ शर्तें पूरी करनी थीं, जो हमने सफलतापूर्वक पूरी कर ली हैं। इस व्यवस्था के तहत 2027 तक आठ किश्तों में धनराशि जारी की जानी है।”
उन्होंने कहा, सितंबर की समीक्षा के बाद श्रीलंका को लगभग 35 करोड़ डॉलर उपलब्ध कराए जाएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)