देश की खबरें | आईएमडी ने आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में सात दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के अलग-अलग भागों में 21 से 27 जुलाई के बीच सात दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है।
अमरावती (आंध्र प्रदेश), 21 जुलाई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के अलग-अलग भागों में 21 से 27 जुलाई के बीच सात दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग ने 21 जुलाई को दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश (एससीएपी) में भारी से बहुत भारी वर्षा और बिजली चमकने के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान व्यक्त किया है।
अमरावती स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश (एनसीएपी), यनम, एससीएपी और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।’’
पूर्वानुमान अवधि के दौरान सभी चार क्षेत्रों में 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है, तटीय क्षेत्रों में इसकी गति और अधिक होने की उम्मीद है।
विभाग ने कहा कि 22 से 25 जुलाई तक एनसीएपी, यनम, एससीएपी और रायलसीमा में भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने समेत तेज हवाएं चल सकती हैं।
26 और 27 जुलाई को एनसीएपी और यनम में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है, साथ ही 26 जुलाई को एससीएपी और रायलसीमा में भी गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि 24 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में और अधिक वर्षा हो सकती हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2025 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

