एजेंसी न्यूज

Gujarat: आईएमडी ने उत्तरी गुजरात में मछुआरों को 27 से 29 मई तक समुद्र में न जाने की सलाह दी

उत्तरी गुजरात तट पर तेज हवाएं चलने की संभावना के साथ, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को मछुआरों को सलाह दी कि वह शुक्रवार से तीन दिनों तक अरब सागर में न जाएं.

Gujarat: आईएमडी ने उत्तरी गुजरात में मछुआरों को 27 से 29 मई तक समुद्र में न जाने की सलाह दी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

अहमदाबाद, 25 मई: उत्तरी गुजरात तट पर तेज हवाएं चलने की संभावना के साथ, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को मछुआरों को सलाह दी कि वह शुक्रवार से तीन दिनों तक अरब सागर में न जाएं. आईएमडी ने एक बयान में कहा कि इस अवधि के दौरान दक्षिण गुजरात तट पर मछुआरों के लिए ऐसी कोई चेतावनी नहीं है. Weather Update: यूपी-बिहार झारखंड में बारिश का अनुमान, जानें अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम.

बयान में कहा गया है ‘‘ 27 से 29 मई, 2022 तक 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 27 से 29 मई, 2022 तक मछुआरों को उत्तर गुजरात तट पर समुद्र में न जाने की सलाह दी जाती है. ’’

कच्छ, जामनगर, पोरबंदर और देवभूमि द्वारका जिलों में अरब सागर के तट पर काम करने वाले मछुआरों के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं. आईएमडी ने कहा कि सौराष्ट्र क्षेत्र के राजकोट जिले के राजकोट तालुका में मंगलवार को छह मिमी बेमौसम बारिश हुई, लेकिन अगले चार-पांच दिनों में इस क्षेत्र के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

आईएमडी ने दक्षिण गुजरात के जिलों के कुछ हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2022 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).