जरुरी जानकारी | मैं चीन से आयात पर लगे शुल्क तुरंत नहीं हटाने वाला: बाइडन

उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप सरकार द्वारा चीन के साथ किये गये प्रारंभिक व्यापार सौदे को भी वह फिलहाल रद्द नहीं करने वाले हैं।

बाइडन का कहना है कि वह अमेरिका के भू-राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के साथ भविष्य की बातचीत में अपने लाभ को अधिकतम रखना चाहते हैं।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: पेंशनर्स आसानी से उठा सकते है इस डोरस्टेप सर्विस का लाभ, यहां जानिए पूरा प्रॉसेस.

न्यूयॉर्क टाइम्स के स्तंभकार थॉमस फ्रीडमैन से बात करते हुए बाइडन ने कहा, ‘‘मैं कोई तात्कालिक कदम नहीं उठाने जा रहा हूं और शुल्क पर भी यही बात लागू होती है।’’

बाइडन ने बुधवार को प्रकाशित फ्रीडमैन के आलेख में कहा है, ‘‘मैं अपने विकल्पों को पूर्वाग्रह से ग्रस्त नहीं करने जा रहा हूं।’’

यह भी पढ़े | WhatsApp OTP Scam: व्हाट्सऐप ओटीपी स्कैम क्या है? धोखेबाजों से कैसे करें खुद का बचाव.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)