खेल की खबरें | कोहली जैसे खिलाड़ी के करीब भी नहीं हूं : मालन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मालन की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट लगभग 50 के औसत से रन बनाने के बावजूद टीम में जगह पक्की नहीं है और उन्होंने कहा कि जब वह कम से कम 50 मैच खेल लें तब उनकी विराट कोहली जैसे खिलाड़ी से तुलना की जा सकती है।

साउथम्पटन, नौ सितंबर इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मालन की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट लगभग 50 के औसत से रन बनाने के बावजूद टीम में जगह पक्की नहीं है और उन्होंने कहा कि जब वह कम से कम 50 मैच खेल लें तब उनकी विराट कोहली जैसे खिलाड़ी से तुलना की जा सकती है।

बल्लेबाजी क्रम में तीसरे नंबर पर उतरने वाले मालन ने अब तक 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 48.71 की औसत से 682 रन बनाये हैं। इसमें एक नाबाद शतक भी शामिल है।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: UAE में पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा के साथ बीच पर मस्ती करते हुए नजर आए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, देखें तस्वीर.

इस 33 वर्षीय बल्लेबाज को जैसन रॉय और बेन स्टोक्स की अनुपस्थिति में पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के खिलाफ नियमित तौर पर खेलने का मौका मिला।

मालन ने कहा, ‘‘मैं जिस तरह का खिलाड़ी हूं, मुझे यह जानना पसंद है कि टीम में मेरी स्थिति क्या है इसलिए मैंने कहा था कि जब आप शृंखला में खेलते हो तो आपको पता होता है कि आपको क्या करना है। ’’

यह भी पढ़े | US Open 2020: रोहन बोपन्ना और डेनिस शापोवालोव की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हारी.

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘भले ही आंकड़े कुछ कहते हों लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं विराट कोहली या अन्य खिलाड़ियों के करीब भी हूं। जब मैं 50 मैच खेल लूं तो उनसे मेरी तुलना कुछ हद तक की जा सकती है। ’’

टीम में उनकी जगह पक्की नहीं होती है लेकिन मालन ने कहा कि वह वही कर सकते हैं जो उनके नियंत्रण में है और यह है मौका मिलने पर ढेर सारे रन बनाना।

मालन ने कहा, ‘‘यह कड़ी स्थिति है। हम सभी जानते हैं कि इन बल्लेबाजी क्रम पर खेलने वाले खिलाड़ी कितने अच्छे हैं। पिछले चार-पांच वर्षों में उनका रिकार्ड शानदार है। किसी को भी टीम में जगह बनाने के लिये लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा और इंग्लैंड के लिये मैच जीतने होंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अच्छी तरह से समझता हूं कि जैसन और स्टोक्सी वापसी करेंगे और ऐसे में मेरा काम है कि मौका मिलने पर अधिक से अधिक रन बनाना। मुझे उन पर, कप्तान इयोन मोर्गन और चयनकर्ताओं पर दबाव बनाना होगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\