देश की खबरें | जीपी सिंह के खिलाफ अवैध वसूली का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की पुलिस ने एक व्यापारी से अवैध वसूली करने के आरोप में निलंबित अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रायपुर, 28 जुलाई छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की पुलिस ने एक व्यापारी से अवैध वसूली करने के आरोप में निलंबित अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दुर्ग जिले के पुलिस​ अधिकारियों ने बताया कि जिले एक व्यापारी की शिकायत पर सुपेला थाने में सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि व्यापारी ने अपनी शिकायत में कहा है कि सिंह ने वर्ष 2016 में अपने सहयोगी रंजीत सैनी के माध्यम से उसे फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की वसूली की थी।

अधिकारियों ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है और अभी इस संबंध में अधिक खुलासा नहीं किया जा सकता है।

इससे पहले, राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भारतीय पुलिस सेवा के 1994 बैच के अधिकारी जीपी सिंह तथा उनके निकट संबंधियों के ठिकानों पर इस महीने की एक से तीन तारीख तक छापे की कार्रवाई की थी। ब्यूरो के अनुसार छापे के दौरान सिंह और उनके संबंधियों से आय से अधिक लगभग 10 करोड़ रुपये की संपत्ति की जानकारी मिली है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई के बाद राज्य सरकार ने सिंह को निलंबित कर दिया था। बाद में, पुलिस ने सिंह के खिलाफ राजद्रोह का मामला भी दर्ज किया था।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जब सिंह के निवास और उनके निकट संबंधियों के स्थानों पर छापे की कार्रवाई की तब वहां कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज मिले जिनके आधार पर सिंह के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।

दुर्ग जिले में अब अवैध वसूली का मामला दर्ज होने के बाद सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Mamata Banerjee Illegal Infiltrators Row: अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘घुसपैठियों को नहीं बचा पाएंगी ममता बनर्जी’