देश की खबरें | झारखंड में अफीम की अवैध फसल नष्ट की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के हजारीबाग जिले में 100 एकड़ से अधिक भूमि पर अवैध रूप से उगाए गए अफीम के पौधों को कड़ी सुरक्षा के बीच नष्ट कर दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

हजारीबाग (झारखंड), 14 जनवरी झारखंड के हजारीबाग जिले में 100 एकड़ से अधिक भूमि पर अवैध रूप से उगाए गए अफीम के पौधों को कड़ी सुरक्षा के बीच नष्ट कर दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

बरही के उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नजीर अख्तर ने बताया कि चौपारण क्षेत्र के कई गांवों में अफीम के पौधों को नष्ट करने का शनिवार को शुरू किया गया अभियान दिन में पूरा हो गया। उन्होंने बताया कि इन पौधों की कीमत 15 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि भूमि पर लगे अफीम के पौधों को नष्ट करने के दौरान लगभग 200 पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान मौजूद थे।

एसडीपीओ ने कहा कि 10 जनवरी को बिहार-झारखंड सीमा क्षेत्र में पौधों को नष्ट करने गई वन विभाग की 40 सदस्यीय टीम पर अवैध रूप से इसकी खेती करने वाले ग्रामीणों और असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किए जाने के बाद पुलिस ने इसे एक चुनौती के रूप में लिया।

उन्होंने बताया कि उक्त हमले में 12 वन कर्मियों को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्होंने बताया कि हमलावर उस दिन वन विभाग के कर्मचारियों का एक ट्रैक्टर और तीन दोपहिया वाहन भी छीन ले गए थे।

अख्तर ने कहा, "हम उन्हें सबक सिखाना चाहते थे। उन्होंने सरकारी आदेश की अवहेलना करने और पौधे उगाने का साहस किया। हमने अफीम के पौधों को नष्ट कर दिया है, जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।"

उन्होंने बताया कि जब सुरक्षाकर्मी शनिवार को अभियान के लिए इलाके में दाखिल हुए तो खेती करने वाले भाग गए।

एसडीपीओ ने कहा कि हालांकि, आरोपियों की पहचान कर ली गई है और इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू