देश की खबरें | अवैध निर्माण सुनियोजित विकास को नुकसान पहुंचाते हैं: मुंबई उच्च न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय ने कहा है कि अवैध निर्माण शहर के नियोजित विकास को पूरी तरह से खतरे में डाल देते हैं और मौजूदा संसाधनों का दोहन करते हैं।

मुंबई, 18 अप्रैल बंबई उच्च न्यायालय ने कहा है कि अवैध निर्माण शहर के नियोजित विकास को पूरी तरह से खतरे में डाल देते हैं और मौजूदा संसाधनों का दोहन करते हैं।

अदालत ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को घाटकोपर में खेल के एक मैदान के लिए आरक्षित भूखंड पर अनधिकृत रूप से बनाए गए सामुदायिक भवन को एक सप्ताह के भीतर ध्वस्त करने का आदेश देते हुए यह बात कही।

न्यायमूर्ति ए एस गडकरी और न्यायमूर्ति कमल खता की पीठ ने 17 अप्रैल को अपने फैसले में कहा कि कानून का पालन करने वाले नागरिक जिनके पास अधिकृत संरचनाएं हैं, उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि इन अवैध निर्माणों की वजह से उनके लिए आवश्यक संसाधनों का दोहन हो रहा है।

पीठ ने बीएमसी के संबंधित अधिकारियों को कर्तव्य में लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया और निकाय आयुक्त को उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने तथा छह महीने के भीतर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया।

पीठ ने बीएमसी को ट्रस्ट द्वारा किए गए अवैध निर्माण को एक सप्ताह के भीतर ध्वस्त करने और भूखंड को खुली जगह के रूप में बनाए रखने और भविष्य में वहां किसी भी निर्माण की अनुमति नहीं देने का निर्देश दिया।

यह आदेश बीएमसी और महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) द्वारा अखिल भटवाड़ी सार्वजनिक उत्सव मंडल को घाटकोपर में 585 वर्ग मीटर भूमि पर सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए दी गई अनुमति को चुनौती देने वाली याचिका पर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर