देश की खबरें | अवैध कोयला खनन मामला: पश्चिम बंगाल में पांच स्थानों पर सीबीआई का छापा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीबीआई ने अवैध कोयला खनन मामले में पश्चिम बंगाल में पांच स्थानों पर मंगलवार को छापे मारे।

नयी दिल्ली, 16 मार्च सीबीआई ने अवैध कोयला खनन मामले में पश्चिम बंगाल में पांच स्थानों पर मंगलवार को छापे मारे।

इस घोटाले का कथित सरगना अनूप मांझी है।

अधिकारियों ने बताया कि दुर्गापुर, आसनसोल और बांकुड़ा में मांझी के कथित सहयोगी एवं कारोबारी अमित अग्रवाल के पांच परिसरों पर छापे मारे जा रहे हैं।

यह कार्रवाई ऐसे समय में की जा रही है, जब पश्चिम बंगाल में 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए आठ चरणीय चुनाव 27 मार्च से शुरू होने वाले हैं।

भाजपा इस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने के लिए जोरदार मुहिम चला रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल ने 2011 और 2016 विधानसभा चुनावों में राज्य में जीत हासिल की थी।

सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद एवं ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा एवं उनकी पत्नी की बहन मेनका गंभीर से भी मामले में हाल में पूछताछ की थी।

करोड़ों रुपये की कोयला चोरी का घोटाला राज्य के कुनुस्तोरिया और कजोरा इलाकों में ईसीएल खदानों से संबंधित है।

सीबीआई ने कोयला चोरी के गिरोह के कथित सरगना अनूप माझी उर्फ लाला, ईसीएल के महाप्रबंधक अमित कुमार धर और जयेश चंद्र राय, ईसीएल के सुरक्षा प्रमुख तन्मय दास, कुनुस्तोरिया इलाके के सुरक्षा निरीक्षक धनंजय राय और कजोरा इलाके के सुरक्षा प्रभारी देबाशीष मुखर्जी के खिलाफ पिछले साल नवंबर में प्राथमिकी दर्ज की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड