जरुरी जानकारी | आईएल एंड एफएस ने ब्रुकफील्ड की बोली रद्द करने के लिए याचिका दायर की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इन्फ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज लि. (आईएल एंड एफएस) ने अपनी प्रमुख बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स संपत्ति के लिए कनाडा की संपत्ति प्रबंधन कंपनी ब्रुकफील्ड की 1,080 करोड़ रुपये की बोली को रद्द करने के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) का दरवाजा खटखटाया है।
मुंबई, तीन जुलाई इन्फ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज लि. (आईएल एंड एफएस) ने अपनी प्रमुख बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स संपत्ति के लिए कनाडा की संपत्ति प्रबंधन कंपनी ब्रुकफील्ड की 1,080 करोड़ रुपये की बोली को रद्द करने के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) का दरवाजा खटखटाया है।
आईएल एंड एफएस ने 26 जून को एनसीएलटी की मुंबई पीठ में एक याचिका दायर कर बोली की शर्तों का पालन नहीं करने का हवाला देते हुए अपनी प्रमुख बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) संपत्ति, आईएल एंड एफएस फाइनेंशियल सेंटर के लिए ब्रुकफील्ड के समर्थन वाली बोली को खारिज करने का अनुरोध किया।
याचिका में आरोप लगाया गया है कि ब्रुकफील्ड से जुड़ी क्रोनोस प्रॉपर्टीज को पक्के समझौतों के लागू होने तक प्रदर्शन गारंटी बनाए रखने की आवश्यकता थी।
आईएल एंड एफस ने याचिका में कहा कि क्रोनोस प्रॉपर्टीज 108 करोड़ रुपये की प्रदर्शन गारंटी को नवीनीकृत करने में विफल रही। यह गारंटी अप्रैल, 2025 में समाप्त हो गई। इससे आईएल एंड एफएस के पास बोलीदाता को अयोग्य ठहराने सहित अन्य कदम उठाने का अधिकार मिल गया।
याचिका में कहा गया, ‘‘कंपनी बोली सुरक्षा को बनाए रखने में विफल रही है। इससे उसका मामले में आगे बढ़ने का अधिकार समाप्त हो गया है। इसलिए, कंपनी ने एनसीएलटी से क्रोनोस के आवेदन को खारिज करने का आग्रह किया है।’’
आईएल एंड एफएस ने कहा कि उसके नए निदेशक मंडल ने अब तक कुल 45,000 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया है, जबकि कुल कर्ज समाधान लक्ष्य 61,000 करोड़ रुपये का रखा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

