खेल की खबरें | इलावेनिल की कोशिश एशियाई खेलों और ओलंपिक तक प्रदर्शन में निरंतरता बनाये रखने पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी.  तोक्यो ओलंपिक की निराशा को पीछे छोड़कर भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वलारिवान की कोशिश अगले साल एशियाई खेलों और 2024 में ओलंपिक तक अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाये रखने की है।

अहमदाबाद, 28 सितंबर  तोक्यो ओलंपिक की निराशा को पीछे छोड़कर भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वलारिवान की कोशिश अगले साल एशियाई खेलों और 2024 में ओलंपिक तक अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाये रखने की है।

इलावेनिल पिछले साल ओलंपिक में भारत के लिए पदक के शीर्ष दावेदारों में एक थी लेकिन इन खेलों से पूरी निशानेबाजी टीम खाली हाथ लौटी।

भारत की शीर्ष एयर राइफल निशानेबाजों में से एक 23 वर्षीय इलावेनिल अगले महीने काहिरा में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए तैयार हैं।

उन्होंने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ मेरी तत्काल प्राथमिकता 12 अक्टूबर को मिस्र के काहिरा में होने वाली विश्व चैंपियनशिप है। मैं कड़ी मेहनत कर रही हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने खेल में निरंतरता महसूस कर रही हूं। यह एशियाई खेलों तथा पेरिस ओलंपिक के लिए महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी तत्काल प्राथमिकता 12 अक्टूबर से मिस्र के काहिरा में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप है। मैं कड़ी मेहनत कर रही हूं।’’

विश्व चैम्पियनशिप से पहले इलावेनिल के सामने राष्ट्रीय खेलों में खुद को साबित करने की चुनौती होगी। उन्होंने माना कि घरेलू प्रतियोगिताओं में भी काफी कड़ी प्रतिस्पर्धा होती है।

वह गुरुवार से शुरू होने वाले राष्ट्रीय खेलों में अपने घरेलू राज्य गुजरात का प्रतिनिधित्व करेंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ राष्ट्रीय खेलों में मैं अपने राज्य में पदार्पण करुंगी और यह काफी रोमांचक रहने वाला है। मुझे लगता है कि घरेलू दर्शकों के सामने निशानेबाजी करना एक अलग अनुभव होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\