जरुरी जानकारी | आइकिया इंडिया का लक्ष्य कुछ वर्षों में परिचालन से मुनाफा पाना : सीईओ सुज़ैन पुल्वेरेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्वीडन की प्रमुख फर्नीचर और घरेलू फर्नीचर की कंपनी आइकिया इंडिया की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और मुख्य स्थिरता अधिकारी सुजैन पुल्वेरेर ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी को कुछ वर्षों में परिचालन लाभप्रदता हासिल करने की उम्मीद है।

हैदराबाद, सात फरवरी स्वीडन की प्रमुख फर्नीचर और घरेलू फर्नीचर की कंपनी आइकिया इंडिया की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और मुख्य स्थिरता अधिकारी सुजैन पुल्वेरेर ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी को कुछ वर्षों में परिचालन लाभप्रदता हासिल करने की उम्मीद है।

यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के प्रभावों, उसके बाद महंगाई बढ़ने और आपूर्ति शृंखलाओं और कच्चे माल में व्यवधानों पर काबू पाने के बाद आइकिया स्थिरीकरण और सामर्थ्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए अगले चरण की तैयारी कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें (परिचालन लाभप्रदता में) कुछ साल लगेंगे, लेकिन हमारे पास इसे हासिल करने की बहुत स्पष्ट योजना है।’’

नीदरलैंड स्थित इंगका होल्डिंग्स की अनुषंगी कंपनी आइकिया इंडिया द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, आइकिया इंडिया को पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में 1,299.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

कारोबार आसूचना मंच टोफ्लर से प्राप्त वित्तीय आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की परिचालन आय 4.5 प्रतिशत बढ़कर 1,809.8 करोड़ रुपये रही।

कंपनी के ऑनलाइन और ऑफलाइन मंच पर 18 करोड़ से अधिक आगंतुक हैं, तथा इसके ‘आइकिया फैमिली’ समुदाय में 25 लाख से अधिक सदस्य हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड