देश की खबरें | ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए आईआईटी मद्रास में दो अतिरिक्त सीट होंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मद्रास राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए प्रत्येक स्नातक पाठ्यक्रम में दो अतिरिक्त सीट का सृजन करेगा। संस्थान के निदेशक वी.कामकोटि ने सोमवार को यह घोषणा की।

नयी दिल्ली, 10 मार्च भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मद्रास राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए प्रत्येक स्नातक पाठ्यक्रम में दो अतिरिक्त सीट का सृजन करेगा। संस्थान के निदेशक वी.कामकोटि ने सोमवार को यह घोषणा की।

उन्होंने बताया कि ये सीट 2025-26 शैक्षणिक सत्र से उपलब्ध कराई जाएंगी और इनमें से एक सीट विशेष रूप से लड़कियों के लिए होगी। ओलंपियाड प्रतियोगी परीक्षाएं हैं।

कामकोटि के मुताबिक, ‘विज्ञान ओलंपियाड उत्कृष्टता’ (एससीओपीई) नामक इस श्रेणी के तहत प्रवेश जेईई (एडवांस्ड) ढांचे के बाहर होगा और विद्यार्थियों को शैक्षणिक वर्ष 2025-2026 से प्रवेश दिया जाएगा।

उन्होंने बताया, ‘‘खेल उत्कृष्टता प्रवेश और ललित कला एवं संस्कृति उत्कृष्टता के आधार पर प्रवेश के समान, एससीओपीई में भी प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए दो अतिरिक्त सीटें होंगी, जिनमें से एक सीट विशेष रूप से छात्राओं के लिए होगी।’’

कामकोटि ने कहा, ‘‘पात्रता मानदंड जैसे कि कक्षा 12 उत्तीर्ण होना और आयु, अन्य मानदंडों के साथ-साथ संबंधित वर्ष के लिए जेईई (एडवांस्ड) के समान ही हैं। अभ्यार्थी को पिछले वर्षों में किसी आईआईटी में प्रवेश नहीं मिला होना चाहिए।’’

पहले बैच के लिए आवेदन करने की शुरुआत तीन जून 2025 को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\