देश की खबरें | आईआईटी-गुवाहाटी ने बिजली वितरण नेटवर्क के लिए अनुकूलन नियंत्रण दृष्टिकोण विकसित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-गुवाहाटी के अनुसंधानकर्ताओं ने सक्रिय बिजली वितरण नेटवर्क के लिए अनुकूलन नियंत्रण दृष्टिकोण विकसित किया है जो फोटोवोल्टिक (पीवी) बिजली उत्पादन और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग केंद्रों का समन्वित संचालन सुनिश्चित कर सकता है।

गुवाहाटी, 19 जुलाई भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-गुवाहाटी के अनुसंधानकर्ताओं ने सक्रिय बिजली वितरण नेटवर्क के लिए अनुकूलन नियंत्रण दृष्टिकोण विकसित किया है जो फोटोवोल्टिक (पीवी) बिजली उत्पादन और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग केंद्रों का समन्वित संचालन सुनिश्चित कर सकता है।

अनुसंधान रिपोर्ट हाल में प्रतिष्ठित पत्रिका 'सस्टेनेबल एनर्जी, ग्रिड्स एंड नेटवर्क्स' में प्रकाशित हुई है।

आईआईटी की एक विज्ञप्ति में मंगलवार को यहां कहा गया कि यदि इन वाहनों को चार्ज करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बिजली सौर ऊर्जा जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों पर आधारित हो तो इलेक्ट्रिक वाहनों की स्थिरता को बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञप्ति में कहा गया है, “हालांकि, सौर ऊर्जा में ठहराव होता है जिससे बिजली वितरण नेटवर्क में वोल्टेज में उतार-चढ़ाव की समस्या होती है। इसके अलावा, ईवी चार्जिंग वर्तमान में असंगठित है, जिसका नतीजा वितरण नेटवर्क की कम वोल्टेज के रूप में निकलता है और संबंधित क्षमता हानि होती है।"

इसमें कहा गया कि नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन और ईवी विद्युत स्रोत से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए बिजली वितरण प्रणाली के वास्ते एक समन्वित नियंत्रण दृष्टिकोण की आवश्यकता है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि अनुसंधान टीम ने ईवी और अन्य उपकरणों की चार्जिंग को नियत करने के लिए त्रि-चरण मॉडल सूचक नियंत्रण (एमपीसी) दृष्टिकोण विकसित किया है।

अग्रणी अनुसंधानकर्ता डॉ. संजीब गांगुली ने कहा, "हमने क्रमशः उच्च पीवी जनरेशन और उच्च ईवी चार्जिंग के कारण ओवर-वॉल्टेज तथा अंडर-वोल्टेज समस्याओं को कम करने के लिए बिजली वितरण नेटवर्क का एक अनुकूलन-आधारित समन्वित वोल्टेज नियंत्रण दृष्टिकोण विकसित किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\