देश की खबरें | आईआईटी बॉम्बे में अगले सेमेस्टर का संचालन ऑनलाइन होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के मद्देनजर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे में अगले सेमेस्टर का संचालन पूरी तरह से ऑनलइन किया जाएगा ताकि छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ किसी तरह का समझौता ना करना पड़े। संस्थान के निदेशक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 25 जून कोविड-19 महामारी के मद्देनजर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे में अगले सेमेस्टर का संचालन पूरी तरह से ऑनलइन किया जाएगा ताकि छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ किसी तरह का समझौता ना करना पड़े। संस्थान के निदेशक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पहली बार किसी आईआईटी ने इस तरह का निर्णय लिया है। बुधवार देर रात तक चले विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: रणदीप सुरजेवाला का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, बोले- देश को भटका कर सेना का मनोबल गिरा रहे हैं प्रधानमंत्री.

संस्थान के 62 वर्ष के इतिहास में पहली बार किसी सेमेस्टर की शुरुआत में परिसर में छात्र नहीं होंगे। दूसरे आईआईटी भी इसका अनुसरण करते हुए जुलाई से दिसंबर तक चलने वाले शरद सेमेस्टर के लिए इस तरह के निर्णय ले सकते हैं।

आईआईटी बॉम्बे के निदेशक सुभाशीष चौधरी ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा, “सीनेट में लंबे विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है कि अगला सेमेस्टर पूरी तरह से ऑनलाइन संचालित किया जाएगा ताकि छात्रों के स्वास्थ और सुरक्षा से कोई समझौता ना करना पड़े। इस कोविड-19 महामारी ने हमें अपने छात्रों को शिक्षा प्रदान करने के तरीकों पर दोबारा सोचने पर मजबूर कर दिया।”

यह भी पढ़े | दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने परीक्षाएं आयोजित करने में जताई असमर्थता, SG तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को किया सूचित: 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, “छात्र बिना किसी देरी के ऑनलाइन माध्यम से अपनी कक्षाएं शुरु कर सकें इसके लिए हम जल्द से जल्द कक्षाओं के पूरे विवरण के साथ उन्हें सूचित कर देंगे।”

उन्होंनें आर्थिक रुप से कमजोर परिवार से आने वाले छात्रों के लिए आर्थिक मदद की भी अपील की।

आईआईटी बॉम्बे का यह आदेश कोराना वायरस संक्रमण से पीड़ित लोगों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा शैक्षणिक सत्र के पुनरीक्षण को लेकर हुई चर्चा के बाद आया है।

मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने बुधवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को कहा था कि वह इंटरमीडिएट और अंतिम समेस्टर परीक्षा और शैक्षणिक कलेंडर के संबंध में पहले से जारी दिशा-निर्देशों का पुनरीक्षण करे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\